मार्च 10, 2026

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गणित और सांख्यिकी विभाग ने किया आगंतुक कार्यक्रम व्याख्यान श्रृंखला के तहत अतिथि व्याख्यान का आयोजन

गणित और सांख्यिकी विभाग ने आज “भारतीय महिलाएं एवं गणित” समूह द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय उच्च गणित बोर्ड द्वारा प्रायोजित आगंतुक कार्यक्रम व्याख्यान श्रृंखला के तहत एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। प्रोफेसर मधु राका, एमेरिटस वैज्ञानिक, पंजाब विश्वविद्यालय अतिथि वक्ता थे। उनके व्याख्यान का शीर्षक “सुरक्षित और सटीक रूप से डेटा संचारित करने में गणित की भूमिका” था।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के माननीय प्रति कुलपति एवं गणित एवं सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. ज्योति प्रकाश एवं प्रो. पी.एल. शर्मा ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया।

प्रो. ज्योति प्रकाश ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान छात्रों के ज्ञान का विस्तार करने के साथ-साथ उन्हें नए शोध क्षेत्रों से भी परिचित कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान लड़कियों ने गणित के अध्ययन में काफी रुचि दिखाई है।

प्रो. पी.एल. शर्मा ने इस वार्ता की व्यवस्था की । उन्होनें कहा कि ये अतिथि व्याख्यान छात्रों को विषय की गहरी समझ रखने और व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

डॉ शालिनी गुप्ता और डॉ मानसी हरीश ने पूरी वार्ता का समन्वय किया। गेस्ट लेक्चर में डॉ. पुष्प लता शर्मा, डॉ. मधु डढवाल, कुमारी महक सहित विभाग के तमाम शोधार्थी शामिल हुए ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading