मार्च 15, 2026

रक्षा उपकरणों की परीक्षण प्रक्रिया के सरलीकरण पर कार्यशाला आयोजित

रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण शाखा के अधीन नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में ‘रक्षा उपकरणों की परीक्षण प्रक्रियाओं का सरलीकरण’ पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सरकार की मेक इन इंडिया सोच के अनुरूप आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सशस्त्र बलों में शामिल किए जाने से पहले रक्षा उपकरणों के परीक्षण में शामिल सभी हितधारकों के बीच विचारों का सहज आदान-प्रदान था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic1(15)PITI.JPG

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने अपने उद्घाटन भाषण में रक्षा उपकरणों के लिए सरलीकृत परीक्षण प्रक्रिया के महत्व को रेखांकित किया। इस कार्यशाला में रक्षा मंत्रालय, तीनों सेवाओं के कई वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित पेशेवरों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी), डीपीएसयू, डीआरडीओ, विभिन्न मूल्यांकन एजेंसियों जैसे कि डीजीक्यूए, डीजीएक्यूए, सीईएमआईएलएसी व एसीई, एमएचओडब्ल्यू के प्रतिनिधियों ने भी संवादात्मक सत्रों में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading