सितम्बर 20, 2026

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास/कटलास एक्सप्रेस 2023 (आईएमएक्स/सीई-23) में आईएनएस त्रिकंड की भागीदारी

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस त्रिकंड ने 05 से 09 मार्च 2023 तक खाड़ी में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास/कटलास एक्सप्रेस 2023 (आईएमएक्स/सीई-23) के समुद्री चरण-I में भाग लिया। इस अवधि के दौरान, आईएनएस त्रिकंड ने समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने, शिपिंग लेन को खुला रखने और नेविगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सामान्य उद्देश्य के साथ बहरीन, जापान, ओमान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमरीका की नौसेना इकाइयों के साथ समन्वित रूप से अभ्यास किया।

आईएनएस त्रिकंड भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है। यह मुंबई में मुख्यालय वाले पश्चिमी नौसेना कमान के तहत कार्य करता है। त्रिकंड आधुनिक सुविधाओं से लैस एक युद्धपोत है, जिसमें राडार से बच निकलने की क्षमता, तेज गति और दुर्जेय बनाने के लिए उन्नत तकनीकें समाहित हैं। इसे लंबी दूरी तक पहुंच बनाने और अत्याधुनिक कॉम्बैट सूट के साथ नौसेना के संचालन में व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading