नवम्बर 8, 2026

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमता को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद के लिए 667 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने 10 मार्च, 2023 को 667 करोड़ रुपये की लागत से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए छह डोर्नियर-228 विमानों की खरीद हेतु एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस विमान का उपयोग भारतीय वायु सेना द्वारा रूट परिवहन की गतिविधियों और संचार संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाता रहा है। इसके अलावा, इनका उपयोग भारतीय वायुसेना के परिवहन पायलटों के प्रशिक्षण के लिए भी किया गया है। छह विमानों की वर्तमान खेप उन्नत व कम ईंधन की खपत वाले इंजन के साथ पांच ब्लेड से सुसज्जित समग्र प्रोपेलर के साथ खरीदी जा रही है।

यह विमान पूर्वोत्तर क्षेत्र के सीमित रूप से तैयार/छोटे रनवे और भारत की द्वीप श्रृंखलाओं से मध्यम दूरी की संचालन गतिविधियों के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है। इन छह विमानों के शामिल होने से दूर-दराज के इलाकों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.