अप्रैल 26, 2026

11 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि विभाग इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में विभाग की ओर से 11 इलेक्ट्रिक नए वाहनों को प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को 3 बजे रिज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यह इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बचाने के लिए कारगार साबित होंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading