नवम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

प्रधानमंत्री ने उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र-सेवा में अपना बलिदान कर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके महान विचारों का स्मरण किया। मोदी ने उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र-सेवा में अपना बलिदान कर दिया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः

“मैं बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं और उनके महान विचारों का स्मरण करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने राष्ट्र-सेवा में अपना बलिदान कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका बलिदान विकसित भारत के लिये काम करने के हमारे संकल्प को सदैव दृढ़ बनाता रहेगा।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.