मार्च 14, 2026

डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज हुआ है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज होने को रेखांकित किया।

एक नागरिक के ट्वीट पर अपनी राय व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘डिजिटल भुगतान से अनगिनत लोगों का जीवन आसान और सहज हुआ है। इस पर आपको कई रोचक किस्से सुनने को मिल जाएंगे।’

इसी तरह भारत में डिजिटल भुगतान को अपनाने पर एक प्रवासी भारतीय के ट्वीट पर अपनी राय व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘पूरे भारत में यह एक आम नजारा है… हमारे देशवासियों ने तकनीक और नवाचार को अपनाने में उल्लेखनीय निपुणता दिखाई है।’

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading