सितम्बर 22, 2026

राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (निमास) की टीम 6 देशों के साइकिलिंग अभियान पर

अभियान दल 50 दिन में 6 देशों में 5,300 किमी की दूरी तय करेगा

“आज़ादी का अमृत महोत्सव” मनाने के लिए दिरांग स्थित राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (निमास) की 4 सदस्यीय टीम कल 18 जनवरी, 2023 को हनोई, वियतनाम से 6 देशों के साइकिलिंग अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। यह टीम 8 मार्च, 2023 को सिंगापुर में एस्प्लेनेड पार्क (आईएनए युद्ध स्मारक) में अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले 50 दिन में वियतनाम, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए करीब 5300 किमी की दूरी तय करेगी। 16 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली से रवाना होने के बाद अभियान दल हनोई में खुद को वातावरण के अनुकूल बना रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले वर्ष (18/4/2022) उनकी अध्यक्षता में हुई संस्थान की कार्यकारी परिषद की बैठक में अभियान को मंजूरी दी थी।

निमास सचिव की उपस्थिति में 16 जनवरी को रक्षा मंत्राल्‍य में अपर सचिव ने अभियान को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई। चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर्नल आर.एस. जामवाल कर रहे हैं।

यह 6 दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के गलियारे का यह अपनी तरह का पहला साइकिलिंग अभियान है। सिंगापुर में वे आईएनए मेमोरियल में उन सभी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PICGCKP.jpg

उल्लेखनीय है कि निमास की टीम ने हाल ही में अपनी तरह का पहला अभियान बनकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें सभी सात पूर्वोत्‍तर राज्यों को साइकिल से कवर किया गया था। यह पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के सभी 7 राज्यों के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया। अभियान दल ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा से 1098 किलोमीटर साइकिल चलाई और इन राज्यों के युवा संघों के साथ बातचीत की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading