मार्च 10, 2026

हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बैठक 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हिमाचल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक लोहड़ी के अवसर पर 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय में होगी।
प्रदेश सरकार के कर्मचारी बड़ी उत्सुकता से इस बैठक का इंतज़ार कर रहे है। उन्हें आशा है की सरकार लोहड़ी के पर्व पर उन्हें पुरानी पेंशन योजना का तोहफा दे सकती है। हालांकि अभी तक मंत्रिमंडल विस्तार तो हो गया है लेकिन मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं हो पाया है। प्रदेश की जनता बड़ी उत्सुकता से कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र को सरकारी दस्तावेज़ बनाने के लिए मंत्रिमंडल बैठक की ओर टकटकी लगाए बैठी है।

आशा की जा रही है कि पुरानी पेंशन योजना के अलावा 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रूपए प्रति माह और बेरोजगारों को सरकारी रोज़गार उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में भी इस बैठक में विस्तृत चर्चा की जा सकती है, एवं टेंडर प्रक्रिया और कर्मचारियों के तबादले जो होल्ड पर थे उन पर भी फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading