नवम्बर 11, 2026

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत रतन लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत रतन लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, अनुराग ठाकुर ने कहा:

“ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आँख में भर लो पानी” स्वर कोकिला, सुर साम्राज्ञी लता जी का निधन ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई असम्भव है। उनका जाना हर किसी की व्यक्तिगत नुक़सान है। निजी तौर पर वो मेरी सबसे पसंदीदा गायिका थीं जिन्होंने उम्र के हर पड़ाव पर अपने गायन से…

मुझ जैसे अनगिनत लोगों को प्रभावित किया, हमारे अंतर्मन पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। लताजी के अंदर की भारतीयता उनके संगीत में झलकती थी, उनके जैसा व्यक्तित्व का अवतरण सदियों में होता है।

उनकी आवाज़ अमर रहेगी..हमारे त्यौहारों में, हमारे संस्कारों में, हमारे शुभ कार्यों में, हमारी सीमाओं पर, हमारी वंदना में, हमारी आराधना में, भावों की अभिव्यक्ति में… हर जगह, सर्वत्र। आपकी स्वर से यह देश सदा गुंजायमान रहेगा लताजी। भावभीनी श्रद्धांजलि

ॐ शांति”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.