अप्रैल 23, 2026

राज्यपाल ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि उत्सव का यह अवसर समाज में शांति और भाईचारा लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व मानवता के प्रति प्रेम का संदेश देता है और सभी को करुणा, नेकी और धर्म परायण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि क्रिसमस की सच्ची भावना हमें जरूरतमंदों की मदद करने और निराश लोगों के जीवन में आशा का संचार करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कामना की कि यह अवसर समाज में दयालुता की भावना पैदा करेगा।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading