मार्च 14, 2026

आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठाएगी प्रभावी कदम

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जारी एक वक्तव्य में कहा कि प्रदेश के आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठाएगी और विपक्ष को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।हैलीकॉप्टर उड़ानों से संबंधित पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर केबयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि इस बारे में उनकी चिंता अब दिखी है और इसके लिए उनका हम आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पांच वर्ष पहलेउनके मन में ऐसे विचार आ जाते तो प्रदेश तथा यहां की जनता का ज्यादा भलाहोता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सरकारी हेलिकॉप्टरका कतई उपयोग नहीं किया गया और इस दौरान यह अनाडेल में ही स्थित रहा। इसकेविपरीत अति-विशिष्ट व्यक्तियों के लिए निजी हेलिकॉप्टर का उपयोग कियागया।उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये काकर्ज छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय प्रबन्धन पर टिप्पणी करना हास्यास्पद है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेशसरकार की प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट है और फिजूलखर्ची कम करने तथा मितव्ययताको लेकर सरकार उपयुक्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन को अभी एकसप्ताह भी नहीं हुआ है और जय राम ठाकुर अभी संयम रखें और इंतजार करेंतभी उन्हें सुखविन्दर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व एवं कर्मठ कार्यशैली देखनेको मिलेगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading