मार्च 15, 2026

प्रधानमंत्री ने पीएसएलवी सी54 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और एनएसआईएल को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएसएलवी सी54 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और एनएसआईएल को बधाई दी है। मोदी ने इस प्रक्षेपण में शामिल सभी कंपनियों को भी बधाई दी है।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“पीएसएलवी सी54 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर @ISRO और एनएसआईएल को बधाई। ईओएस-06 उपग्रह हमारे समुद्री संसाधनों के उपयोग में सुधार करने में मदद करेगा।”

“भारतीय कंपनियों @PixxelSpace और @DhruvaSpace के 3 उपग्रहों का प्रक्षेपण एक नए युग की शुरुआत का सूत्रपात करता है, जहां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारतीय प्रतिभा का पूर्ण सदुपयोग किया जा सकेगा। इस प्रक्षेपण में शामिल सभी कंपनियों और सभी लोगों को बधाई।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading