मार्च 9, 2026

प्रतिनिधि काशी तमिल संगमम में मंदिरों पर फोटो प्रदर्शनी का अनुभव ले रहे हैं

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एम्फीथिएटर ग्राउंड में चल रहे काशी तमिल संगमम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, वाराणसी द्वारा आयोजित 90 प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों के चित्रों की प्रदर्शनी द्वारा आयोजित की गई है। इस प्रदर्शनी में वाराणसी के मंदिरों के कुल 29 चित्र और तमिलनाडु के मंदिरों के 61 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। तमिलनाडु के मंदिरों की भव्यता तथा वास्तुकला और काशी की दुर्लभ मूर्तियां प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं ।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DTR5.jpg

काशी और तमिलनाडु का बहुत गहरा सभ्यतागत संबंध है और भगवान शिव लंबे समय से चले आ रहे इस संबंध के केंद्र में हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TRGT.jpg

काशी की पहचान भगवान शिव से की जाती है और तमिलनाडु के कई मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित हैं। इन दोनों स्थलों के मंदिरों के चित्र इस प्रदर्शनी में दिखाए गए हैं। दक्षिण भारत के मंदिर मूल रूप से उस द्रविड़ परंपरा के हैं जिसे द्रविड़ शैली की वास्तुकला कहा जाता है और उत्तर भारत के मंदिर नागर शैली की मंदिर वास्तुकला से निर्मित हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0035RY3.jpg

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading