मार्च 8, 2026

कम तीव्रता वाले युद्धक साजो सामान पर डीआरडीओ का संग्रह जारी किया गया

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और डीडीआरएंडडी में सचिव व डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने संयुक्त रूप से कम तीव्रता वाले युद्धक साजो सामान (एलआईसी) पर डीआरडीओ का संग्रह जारी किया। भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप, इस संग्रह में एलआईसी संचालन के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित 100 से अधिक तकनीकों, प्रणालियों एवं उत्पादों को शामिल किया गया है। यह केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए आवश्यक सूचनाओं का बहुमूल्य भंडार है।

केंद्रीय गृह सचिव और डीडीआरएंडडी में सचिव व डीआरडीओ के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से डीआरडीओ तथा गृह मंत्रालय (एमएचए) के बीच चल रहे सहयोगात्मक कार्यों की समीक्षा की। कम तीव्रता वाले युद्धक साजो सामान (एलआईसी) के संचालन के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों एवं प्रणालियों को विकसित करने के उद्देश्य से संस्थागत सहयोग ने डीआरडीओ को एलआईसी संचालन के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों हेतु आवश्यक कई उत्पादों व प्रणालियों को विकसित करने में सहायता की है। इस सहयोग ने एलआईसी संचालन के लिए भविष्य की आवश्यकताओं की पहचान करने और उनके विकास हेतु रोडमैप को परिभाषित करने में भी मदद की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading