जून 12, 2026

किन्नौर के ‘का’ मतदान केंद्र में दर्ज हुआ शत-प्रतिशत से अधिक मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जानकारी देते हुए बताया कि किन्नौर-68 (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र के ‘का’ मतदान केंद्र में इस बार 112.5 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है जो शत-प्रतिशत मतदान से 12.5 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इस मतदान केंद्र में 18 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि ‘का’ मतदान केंद्र में कुल 16 मतदाता हैं जिनमें 11 महिलाएं व 5 पुरूष शामिल हैं। मतदान केंद्र में 9 महिलाओं व 5 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा मतदान केंद्र पर नियुक्त 4 मतदान कर्मियों ने निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र (ई.डी.सी) के माध्यम से मतदान किया जिस कारण मतदान 112.5 प्रतिशत दर्ज हुआ।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading