मार्च 11, 2026

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वास्थ्य मंडप का उद्घाटन किया

सभी हितधारकों से विभिन्न समाचार माध्‍यमों के जरिये जानकारियों तक पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में स्वास्थ्य मंडप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष सचिव, एस गोपालकृष्णन भी उपस्थित थे। केन्‍द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मंडप का विषय इस वर्ष “हील इन इंडिया, हील बाय इंडिया” है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002U2TB.jpg

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए, डॉ. पॉल ने कहा कि स्वास्थ्य पर उचित ध्यान दिया जाना चाहिए। मंडप में स्टालों की सराहना करते हुए, उन्होंने एनीमिया और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, जिनका निदान होने तक पता नहीं चलता है।

डॉ. पॉल ने सभी से स्वास्थ्य का संदेश मिशन मोड में लेने का आग्रह किया। उन्होंने सभी हितधारकों से अपील की कि वे विभिन्न समाचार माध्‍यमों के जरिये जानकारियों तक अपनी पहुंच को अधिकतम करें।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VQJF.jpg

उन्होंने सभी हितधारकों को बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में जन आंदोलन शुरू करने के लिए एक सूक्ष्म प्रणाली के रूप में स्वास्थ्य मंडप का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046BZS.jpg

गोपालकृष्णन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रमुख सुधारों और पहलों पर अपनी आशावाद व्‍यक्‍त किया। उन्होंने डिजिटल स्वास्थ्य पहल पर जोर दिया और इसके सार्वभौमिक प्रभाव और इसे लागू करने पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि अगर लोगों को अच्छी तरह से जानकारियां दी जाएं तो बहुत से स्वास्थ्य मुद्दों को हल किया जा सकता है।

स्वास्थ्य मंडप में हाल ही में शुरू किए गए पीएम टीबी-मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम, एफएसएसएआई, नाको, एबी पीएमजेएवाई, एनवीबीडीसीपी, एनएचए सहित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की विभिन्न पहलों, योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें जीवन रक्षक कौशल, मधुमेह, एनीमिया, रक्तचाप, बीएमआई आदि की जांच और स्क्रीनिंग के लिए भी अलग-अलग स्‍टॉल हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading