मार्च 9, 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के तहत 31 अक्टूबर से 06 नवंबर, 2022 के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया

• “भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” और “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” इसके मुख्य विषय थे
•महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-ऑफिस के शत – प्रतिशत उपयोग को लागू किया है
• सारी खरीद मंत्रालय द्वारा जीईएम पोर्टल के माध्यम से की जाती है
• निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भ्रष्टाचार की रोकथाम की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने में अग्रणी रहा है। निवारक सतर्कता की सच्ची भावना पैदा करने और सभी अभिलेखों एवं कार्यों में पारदर्शिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में मंत्रालय ने ई-ऑफिस के शत – प्रतिशत उपयोग को लागू किया है। साथ ही, मंत्रालय द्वारा की जाने वाली सारी खरीद जीईएम पोर्टल के माध्यम से की जाती है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के तहत निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया

इसके अलावा, पारदर्शिता और विश्वसनीयता की जरूरत के बारे में सरकारी अधिकारियों को जागरूक करने के लिए, मंत्रालय ने 31 अक्टूबर, 2022 से 06 नवम्बर, 2022 के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 मनाने के क्रम में “भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” और  “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” विषय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। मंत्रालय ने इस सप्ताह के दौरान निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित कीं: –

  1. सप्ताह की शुरुआत 31 अक्टूबर, 2022 को मंत्रालय के सभी कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा लेने के साथ हुई।
  2. मंत्रालय के शास्त्री भवन के साथ-साथ जीवन विहार और जीवन तारा भवन में स्थित परिसरों में विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाए गए।
  3. सीवीसी द्वारा जारी निर्देश मंत्रालय के सभी संबद्ध संगठनों को सप्ताह के दौरान विभिन्न आउटरीच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के अनुरोध के साथ अग्रेषित किए गए।
  4. कार्यालय में ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ के बारे में एक परिपत्र (आचरण नियमों के अनुसार) मंत्रालय के सभी अनुभागों को जारी किया गया।
  5. 02 नवम्बर 2022 को निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading