अप्रैल 22, 2026

आरआईएनएल में स्वच्छता 2.0 विशेष अभियान की दिशा में एक और पहल

आरआईएनएल के सीएमडी अतुल भट्ट ने आरआईएनएल के लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में नव विकसित कौशल पार्क का उद्घाटन किया

सरकार की स्वच्छता 2.0 पहल के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट ने आरआईएनएल के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर (एलएंडडीसी) में एक नव विकसित कौशल पार्क का उद्घाटन किया।

बाद में आरआईएनएल के सीएमडी अतुल भट्ट ने इस कौशल पार्क में एक पौधा लगाया और अनुबंध श्रमिकों और प्रशिक्षुओं को कपड़े के थैले वितरित किए, जो कि आरआईएनएल द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध और पर्यावरण के प्रति एक और पहल है। अतुल भट्ट ने प्रशिक्षुओं और आरआईएनएल कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने स्क्रैप सामग्री का उपयोग करके कौशल पार्क को विकसित करने में रचनात्मकता के लिए पूरी एलएंडडी टीम को बधाई दी और स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति उनकी इस चिंता की सराहना की। अतुल भट्ट ने प्रशिक्षुओं और एलएंडडीसी के कर्मचारियों से अपने आसपास सफाई कार्यों और पर्यावरण मित्रता में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया। अतुल भट्ट ने कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) का दौरा किया। यहां शिक्षुता प्रशिक्षुओं के प्रतिष्ठान और पृथक कर्मचारी कल्याण तथा सहायता (आरआईएनएल-सेवा) प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया और पूरे एलएंडडी परिसर को बहुत साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए एलएंडडी कलेक्टिव के प्रयासों की सराहना की।

कौशल पार्क को सुंदर तरीके से विकसित किया गया है। इसके लिए स्क्रैप सामग्री का उपयोग करते हुए अप्रयुक्त क्षेत्र का उपयोग किया गया, एक स्वागत मेहराब बनाया गया, ग्रिल्स के साथ एक सीमा बनाई गई, ईंटें बिछाकर रास्ते बनाए गए और इन रास्तों, ग्रिल्स, पार्क के अन्य निर्धारित क्षेत्र पर उपयुक्त पेंटिंग की गई। उपरोक्त सभी कार्य एलएंडडीसी के उत्साही कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं और ठेका श्रमिकों को शामिल करके आंतरिक रूप से ही किए गए।

मुख्य महाप्रबंधक (एचआर)-सीएस जी. गांधी ने महाप्रबंधक (प्रशिक्षण) और विभागाध्यक्ष, एलएंडडीसी एन. भानु, महाप्रबंधक (सीएसआर) ए. अशोक, एलएंडडी के कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं के साथ स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलाई।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading