टीम इंडिया का दीपावली पर बड़ा तोहफा: पाकिस्तान को धूल चटाई
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था। टीम इंडिया के 4 विकेट जल्दी जल्दी गिर गए। एक समय भारत की स्थिति पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए हारा मैच जीत लिया। आखिरी ओवर में जब भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, तब कोहली ने कमाल दिखाया।
विराट कोहली ने 53 बोलों में नाबाद 82 रनों की यादगार पारी खेली।

