मई 8, 2026

मिस अर्थ इंडिया ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज मिस-अर्थ इंडिया-2022 वंशिका परमार ने राजभवन में भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
राज्यपाल ने वंशिका को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता हिमाचल प्रदेश सहित देश के लिए गौरव का विषय तथा अन्यों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कुमारी वंशिका को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
हमीरपुर जिला के नादौन की रहने वाली वंशिका परमार 19 वर्ष की छोटी आयु में मिस-अर्थ इंडिया बनने वाली राज्य की प्रथम युवती है। मिस अर्थ इंडिया फिनाले नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इस सप्ताह आयोजित किया गया, जिसमें वंशिका मिस अर्थ-2022 के लिए भारत की अधिकारिक प्रतिनिधि चुनी गई। वह नवंबर माह में फिलीपींस में मिस अर्थ प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां प्रतिष्ठित ताज के लिए 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। वंशिका वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से अपनी पढ़ाई कर रही है। ब्यूटी क्वीन होने के साथ-साथ वह एकेडमिक स्कॉलर भी हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading