निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया एलान
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव वोटिंग सिंगल फेज में होंगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर रखी गई है और नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व हैं।








