मार्च 8, 2026

गत पांच वर्षों में कसौली विस क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व विकास – डॉ. सैजल

प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल कसौली विधानसभा क्षेत्र में एक स्वर्णिम काल के रूप याद किया जाएगा। इन पांच वर्षों में क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत वितरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। परिणाम स्वरूप विकास की दृष्टि से आज कसौली विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल हो गया है। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटी नाम के अंतर्गत सरी गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र कोटी नाम्ब (सरी) का शुभारम्भ तथा ग्राम पंचायत कोटी-नाम्ब सम्पर्क मार्ग गैल से शेवला का उद्घाटन करते के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ़खल में नव उन्नयन 20 बिस्तरों का शुभारम्भ भी किया।
डॉ. राजीव सैजल ने ग्राम पंचायत कोटी-नाम्ब में जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सदैव सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत किराए में छूट दी है। इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा आरंभ की है जिसके परिणामस्वरूप 01 अप्रैल, 2022 से प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 02 लाख पात्र लाभार्थी लाभान्वित हुए है। उन्होंने कहा कि 10.60 करोड़ रुपये की लागत से गड़खल आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

डॉ. सैजल ने कहा कि ग्राम पंचायत गनोल (सणोल) में 04 लाख रुपये से निर्मित सार्वजनिक भवन का लोकार्पण तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला गनोल का 13 लाख रुपये की लागत से उद्घाटन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत गांगुडी में उप-स्वास्थ्य केन्द्र के अतिरिक्त विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में 06 नई पंचायतों का सृजन किया है। क्षेत्र में 150 करोड़ की पेयजल योजनाएं का शुभारम्भ भी किया गया है जिससे क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्याओं से निजात मिला है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ग्राम पंचायत कोटी को उच्च राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा जिससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेरोज़गारी की समस्या से निपटने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया गया है जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के बेरोज़गार युवाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि गत पौने पांच वर्षों में कसौली क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं।
इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।
डॉ. सैजल ने ऐच्छिक निधि से कोटी-नाम्व महिला मण्डल को 21 हजार रुपये तथा कोटी-नाम्व महिला मण्डल भवन के निर्माण के लिए 02 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मण्डल गनोल को भी 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, कसौली भाजपा मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ज़िला परिषद सदस्य दपर्णा ठाकुर, भाजपा कसौली मण्डल के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत कोटी-नाम्ब की प्रधान संध्या, प्रधान ग्राम पंचायत गढ़खाल मोना चंचल, उप प्रधान विपन गुप्ता, बीडीसी उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ज़िला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति कृपाल सिंह, दूनी चंद, सुंदरम ठाकुर, राज कुमार सिंगला, तीर्थ राम, मदन मोहन मेहता, रामेश्रम शर्मा, डाक्टर विपिन शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading