मार्च 11, 2026

ऑनलाईन चुनाव प्रश्नोत्तरी की तिथि 20 अक्तूबर तक बढ़ी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज बताया कि भारत निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा 23 सितम्बर से आरम्भ की गई इस प्रश्नोत्तरी को 20 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है और अब यह अंग्रेजी तथा हिन्दी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।

श्री गर्ग ने कहा कि प्रतिभागी निर्वाचन विभाग की वैब लिंक electionquiz.hp.gov.in पर लॉग-इन करके प्रश्नोत्तरी के लिए अपना पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी को एक ऑनलाइन भागीदारी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी के पहले तीन विजेताओं को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार रुपये और 3 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिये जाएंगे जबकि अन्य शीर्ष 100 प्रतिभागियों को 2-2 हजार रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल निर्वाचन कार्यालय की वैबसाईट ceohimachal.nic.in पर ‘वोटर साथी’ नामक चैट-बॅाट को आरम्भ किया गया है। इस चैट-बॉट के माध्यम से मतदाता चुनाव संबंधी विभिन्न प्रश्नों का निराकरण अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों भाषाओं में कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading