मई 7, 2026

आशा कार्यकर्ता के 03 पदों के लिए साक्षात्कार 10 अक्तूबर को

खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अल्पना कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्तूबर, 2022 को आशा कार्यकर्ता के 03 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को ग्राम पंचायत नगाली, जधाना व कनेर के उम्मीदवारों के साक्षात्कार किए जाएंगे। इन तीनो ग्राम पंचायतों में आशा कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाना है। इच्छुक उम्मीदवार खंड चिकित्सा कार्यालय सायरी में प्रातः 10.00 बजे पहंुचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
डॉ. अल्पना कौशल ने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने साथ पंचायत का स्थाई निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, विधवा, तलाकशुदा, एकल नारी, बी.पी.एल, हिमाचल प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां को लाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading