मार्च 9, 2026

पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा

दिल्ली:

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों अर्थात कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, इत्‍यादि में प्रदान किए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्‍मान दिया जाता है; उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ सम्‍मान से नवाजा जाता है और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ पुरस्‍कार प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर की जाती है।

ये नागरिक सम्‍मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष आमतौर पर मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाने वाले औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति ने नीचे दी गई सूची के अनुसार 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है जिनमें 2 जोड़ी पुरस्‍कार (किसी जोड़ी को दिए पुरस्‍कार की गणना एक पुरस्कार के रूप में की जाती है) भी शामिल हैं। इस सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पद्म पुरस्कार प्राप्‍त करने वालों में 34 महिलाएं हैं और इस सूची में 10 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के अंतर्गत आते हैं और 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading