मार्च 8, 2026

कलाकारों ने ग्रामीणों को कल्याण्कारी योजनाओं बारे किया जागरूक

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सप्तक कला रंग मंच कण्डाघाट के कलाकारों ने सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तोप की बेहड़ और डांगरी में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे जागरूक किया।
कलाकारों ने ग्रामीणों को कोविड-19 के बारे भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अभी भी कोविड-19 का खतरा टला नहीं है इसलिए मास्क पहने, बार-बार हाथ धोएं तथा पात्र लाभार्थी बूस्टर डोज़ अवश्य लगवाएं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत डांगरी की प्रधान निशा ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading