अप्रैल 29, 2026

मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन के भरे जाएंगे 29 पद – संदीप ठाकुर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन के 29 पदों को अनुबन्ध आधार पर भरने के लिए अधिसूचना 06 सितम्बर, 2022 को जारी की गई है। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि अधिसूचित पदों को भरने के लिए रोज़गार कार्यालयों से योग्य उम्मीदवारों की सूची 01 अक्तूबर, 2022 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग शिमला-9 को प्रेषित की जानी है।
उन्होंने योग्य उम्मीदवारों से आग्रह किया कि आवेदक रोज़गार कार्यालयों में अपना पंजीकरण अद्यतन करवाएं ताकि योग्य आवेदकों की सूची विभाग को प्रेषित की जा सके।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading