जून 23, 2026

प्रदेश ने 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में अतुलनीय प्रगति कीः जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के सिल्ह में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की प्रगति और लोगों के कल्याण के प्रति लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की आलोचना कर लोगों को भ्रमित करने का व्यर्थ प्रयास कर रहा है।
वह हिमाचल प्रदेश के गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में कांगड़ा जिला के ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के सिल्ह में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विपक्ष के आधारहीन आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उदारता से प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को न केवल 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान की अपितु केन्द्र से वित्त पोषण में प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल करते हुए केन्द्रीय परियोजनाओं में 90ः10 की दर को भी पुनः बहाल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सात बार हिमाचल का दौरा कर चुके हैं जो कि प्रदेश तथा यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव एवं स्नेह को दर्शाता है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश ने विकास के सभी क्षेत्रों में अतुलनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के समय साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत थी और आज यह 83 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में सड़कों की लम्बाई 288 किलोमीटर थी आज यह 39500 किलोमीटर हो चुकी है तथा उस समय 88 स्वास्थ्य संस्थान थे जबकि आज 4320 स्वास्थ्य संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के समय यहां केवल 301 शैक्षणिक संस्थान थे जबकि आज इनकी संख्या 16124 तक पहुंच चुकी है।
खंुडियां में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया जारी है।
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद किशन कपूर, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम लोक धनोटिया, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला देहरा भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, ज्वालाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा, देहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading