नवम्बर 8, 2026

राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

गणेश चतुर्थी का यह त्योहार बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति माना जाता है।

आइए, हम सब इस अवसर पर प्रार्थना करें कि भगवान गणेश की कृपा से समूचे विश्व में सद्भाव और सौहार्द का संचार हो और सुख एवं शान्ति का वातावरण बना रहे।”

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.