मई 1, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय 24 जनवरी, 2022 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली उत्सव ‘उमंग’ का आयोजन करेगा

दिल्ली:

देश भर में 50 से अधिक विशेष स्थानों पर भागीदार टीमें रंगोली की सजावट करेंगी

‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का उत्सव मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। समारोह के हिस्से के रूप में, संस्कृति मंत्रालय 24 जनवरी, 2022 को एक रंगोली बनाने का कार्यक्रम ‘उमंग रंगोली उत्सव’ आयोजित करेगा। इस दिन को हर साल ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष इस दिन को यादगार बनाने के लिए, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तौर पर बालिकाओं के लिए उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में, यह प्रस्तावित किया गया है कि भाग लेने वाली टीमें देश की महिला स्वतंत्रता सेनानियों या महिला रोल मॉडल के नाम पर सड़कों और चौराहों पर लगभग एक किलोमीटर लंबी रंगोली सजाएंगी। देश भर में 50 से अधिक स्थानों पर रंगोली की सजावट की जा रही है। यह आयोजन ‘बालिका दिवस’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का यह एक शानदार अवसर होगा।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading