अप्रैल 24, 2026

उपायुक्त शिमला ने अधिकारियों सहित लिया स्तिथि का जायज़ा

शिमला:

भारी बर्फबारी के दौरान शिमला नगर व आसपास की सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने के लिए उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी एवं उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी मनजीत शर्मा ने अधिकारियों संग स्तिथि का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने प्रातः 7:00 बजे से सड़कों का दौरा किया उन्होंने लक्कड़ बाजार , ढली, नवबहार, छोटा शिमला हीरानगर के साथ-साथ तारा देवी तक का दौरा कर अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य मार्गों को यातायात के लिए खोलने को हरसंभव प्रयास करने के आदेश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी सूरत में यातायात बाधित ना हो ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व आवागमन को सुचारू बनाए रखा जा सके। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग से तुरंत बर्फ हटाने के निर्देश दिए ताकि बाहर से आने वाली वस्तुओं एवं वाहनों को किसी प्रकार की बाधा या असुविधा का सामना ना करना पड़े।
उन्होंने शिमला नगर के भीतर भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को शिमला नगर की सड़कों को जल्द साफ करने के निर्देश दिए ताकि लोगों के आने-जाने व अन्य गतिविधियों को सामान्य बनाया जा सके इस दौरान एक्सन राष्ट्रीय राजमार्ग, एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग, एवम अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading