भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री को गर्व की अनुभूति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“सीडब्ल्यूजी के दौरान उत्साह भरे प्रदर्शन और रजत पदक जीतने के लिए पुरुष हॉकी टीम पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि ये टीम आने वाले समय में भारत को गौरवान्वित करेगी और युवाओं को हॉकी का खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।”
