मार्च 10, 2026

कोयला सचिव ने कोयला दर्पण पोर्टल का शुभारंभ किया

दिल्ली:

कोयला क्षेत्र से संबंधित मुख्य प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) साझा करने के लिए कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल कुमार जैन ने आज एक पोर्टल “कोयला दर्पण” का शुभारंभ किया।

इस पोर्टल में प्रारंभिक चरण के रूप में निम्नलिखित केपीआई शामिल किये गए हैं –

1. कोयला/लिग्नाइट उत्पादन,

2. कोयला/लिग्नाइट की कुल खरीद,

3. अन्वेषण डाटा,

4. केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं,

5. ताप विद्युत संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति,

6. बुनियादी ढांचा परियोजनाएं,

7. कोयला ब्लॉकों का आवंटन (सीएमएसपी/एमएमडीआर),

8. प्रमुख कोयला खदानों की निगरानी (सीआईएल),

9. कोयला मूल्य।

इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी भी (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) उपस्थित थे।पोर्टल को इसके उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु अधिकारियों द्वारा सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किये गए।

अधिकतम सार्वजनिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह पोर्टल कोयला मंत्रालय की वेबसाइट (https://coal.gov.in) के माध्यम से सुलभता से उपलब्ध है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading