मार्च 8, 2026

प्रधानमंत्री ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अविनाश साबले को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अविनाश साबले को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अविनाश साबले के साथ अपनी हालिया बातचीत को भी साझा किया जिसमें उन्होंने सेना के साथ अविनाश साबले के जुड़ाव के बारे में चर्चा की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

‘अविनाश साबले एक उत्‍कृष्‍ट युवा खिलाड़ी हैं। मैं अत्‍यंत प्रसन्न हूं कि उन्होंने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता है। मैं अपनी हालिया बातचीत को साझा कर रहा हूं जिसमें उन्होंने सेना के साथ अपने जुड़ाव के बारे में चर्चा की है और यह बताया है कि आखिरकार किस तरह से उन्होंने अनगिनत बाधाओं को पार किया। उनकी जीवन यात्रा अत्यंत प्रेरक है।’

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading