मार्च 9, 2026

मतदान के दृष्टिगत नगर पंचायत क्षेत्र करसोग में 10 अगस्त को अवकाश रहेगा

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला मंडी की नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर. 5 पुराना बाजार में उप-चुनाव के दृष्टिगत 10 अगस्त, 2022 को यदि मतदान होता है तो इस दिन नगर पंचायत क्षेत्र में अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल नगर पंचायत क्षेत्र करसोग के लिए ही घोषित किया गया है। इस दिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा-25 के तहत वैतनिक अवकाश रहेगा।
इसके अलावा राज्य के विभिन्न स्थानों पर कार्यरत कर्मचारियों को भी मतदान के लिए अवकाश मिलेगा, यदि वे वार्ड नंबर 5 के मतदाता है तथा उन्हें मतदान करने के प्रमाण के रूप में संबंधित पीठासीन अधिकारी का प्रमाण पत्र लाना होगा। प्रवक्ता ने बताया कि मतदान के दिन वार्ड नंबर 5 पुराना बाजार में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं दुकानें आदि बंद रहेंगी।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading