मार्च 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी

दिल्ली:

प्रधानमंत्री 23 जनवरी को नेताजी की जयंती के अवसर पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा की है कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जब तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यह भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक वहां उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा लगेगी जिसका प्रधानमंत्री 23 जनवरी, 2022 को अनावरण करेंगे।

ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी यह भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा उनके प्रति भारत के आभार की प्रतीक होगी।

जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading