मई 2, 2026

अर्जुन मुंडा ने छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया

आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि जनजातीय समाज से सबंध रखने वाली द्रौपदी जी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनी हैं :

अर्जुन मुंडा

जल-जमीन-जंगल की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली भारत की बेटी आज देश की राष्ट्रपति बन गई हैं:

महेंद्र नाथ पांडेय

भारत के छह अलग-अलग राज्यों के जनजातीय नृत्य मंडलों ने भारत की 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के सम्मान में नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान में एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जनजातीय कलाकारों द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किया गया। झारखंड समूह ने संथाली लोक नृत्य किया, कुंती समूह ने मुंडारी लोक नृत्य प्रस्तुत किया, उड़ीसा समूह ने आदिवासी संथाली कलश लोक नृत्य, हावड़ा, पश्चिम बंगाल समूह ने संतरी लच्छर अनेच नृत्य किया और छत्तीसगढ़ समूह ने पंथी नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कई राज्यों से आने वाले कलाकारों की उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुतियों के लिए उनकी प्रशंसा की। इसके अलावा, अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति बन गई हैं।

अपने संबोधन में महेंद्र नाथ पांडेय ने सभी कलाकारों के नृत्य प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “जल-जमीन-जंगल की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली भारत की बेटी आज देश की राष्ट्रपति बन गई है और देश के लिए अमृत काल में यह नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वर्तमान सरकार की नई सोच का एक स्पष्ट संकेतक है जो एक प्रगतिशील भारत को स्वरुप दे रही है।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading