मई 1, 2026

प्रधानमंत्री ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करने का आग्रह किया

स्वतंत्र भारत के लिए ध्वज का सपना देखने वालों के अदम्य साहस और प्रयासों को भी याद किया

हमारे इतिहास में 22 जुलाई का विशेष महत्व है, क्योंकि 1947 में आज ही के दिन हमने राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया था: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करने का आग्रह किया है। मोदी ने स्वतंत्र भारत के लिए ध्वज का सपना देखने वालों के अदम्य साहस और प्रयासों को भी याद किया। उन्होंने हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति और पंडित नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे के विवरण सहित इतिहास की कुछ दिलचस्प बातें भी साझा कीं हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई का हमारे इतिहास में विशेष महत्व है, क्योंकि 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“इस साल, जब हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आइए हम हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराएं या अपने घरों में इन्हें प्रदर्शित करें। यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूती देगा।”

“आज, 22 जुलाई की हमारे इतिहास में विशेष प्रासंगिकता है। 1947 में इसी दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। इतिहास से कुछ दिलचस्प बातें साझा कर रहा हूँ, जिनमें हमारे तिरंगे से जुड़ी समिति का विवरण और पंडित नेहरू द्वारा फहराया गया पहला तिरंगा शामिल हैं।”

“आज, हम उन सभी लोगों के अदम्य साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था, जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। हम उनकी दृष्टि को पूरा करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading