अप्रैल 24, 2026

काहिरा में भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई

भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित अपनी 11 वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने की दिशा में सार्थक चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) श्री अमिताभ प्रसाद ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में  रक्षा मंत्रालय और रक्षा बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल थे।…

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) सक्रिय की गई

भारतीय वायु सेना ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिन और रात दोनों समय ‘आपातकालीन लैंडिंग सुविधा’ (ईएलएफ) को सक्रिय किया, जिससे रक्षा संबंधी तैयारियों को मजबूत करने के लिए उसकी संचालन क्षमता प्रदर्शित हुई। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री ओम…

बीएसएनएल के वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक परिणामों की समीक्षा

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बीएसएनएल के ‘परिवर्तनकारी प्रदर्शन’ की प्रशंसा की; भारत स्वदेशी दूरसंचार प्रणाली वाले पांच देशों के विशिष्ट समूह में शामिल हुआ नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सामरिक समीक्षा एवं योजना बैठक (एसआरपीएम) में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक परिणामों की आज समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने की। बैठक में संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, दूरसंचार सचिव श्री अमित अग्रवाल, दूरसंचार विभाग (डीओटी) के वरिष्ठ अधिकारी, बीएसएनएल के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री ए. रॉबर्ट जे. रवि, बीएसएनएल बोर्ड के सदस्य और देश भर के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री ने बीएसएनएल के प्रदर्शन को “परिवर्तनकारी” बताया। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने सफलतापूर्वक 3-जी प्रदाता से एक प्रतिस्पर्धी 4-जी कंपनी के रूप में परिवर्तन किया है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत के लिए यह ऐतिहासिक महत्व रखता है कि वह विश्व के उन चुनिंदा पांच देशों के समूह में शामिल हो गया है जिन्होंने पूर्णतः स्वदेशी दूरसंचार क्षमताएं विकसित की हैं। कार्यवाही के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने बीएसएनएल के परिचालन मापदंडों का व्यापक मूल्यांकन किया, जिसमें सेवा की गुणवत्ता (क्यूओएस), ग्राहक आधार विस्तार, प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) में वृद्धि और राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बीएसएनएल की प्रमुख वित्तीय और तकनीकी उपलब्धियों की प्रशंसा की, विशेष रूप से वित्त वर्ष 2025-26 में एआरपीयू में हुई उल्लेखनीय वृद्धि की, जो पिछले वर्ष के 71 रुपये से बढ़कर 101 रुपये हो गया है। यह वार्षिक आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि है। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सर्किल, वित्तीय वर्ष 2025-26 एसआरपीएम ने विभिन्न दूरसंचार सर्किलों और व्यावसायिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य किया: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रमुख क्षेत्र केंद्रीय मंत्री महोदय ने सर्किल स्तर पर केंद्रित कार्यान्वयन, उत्तरदायित्व और कड़ी निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी केंद्रीय महाप्रबंधकों (सीजीएम) से उच्च प्रदर्शन करने वाले सर्किलों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का अनुकरण करने का आग्रह किया ताकि आने वाले वर्षों में निरंतर गति, बेहतर ग्राहक अनुभव और वित्तीय उत्कृष्टता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने घरेलू इकोसिस्टम को मजबूत करने और स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकी में वैश्विक नेतृत्व के रूप में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए दूरसंचार उपकरण निर्माताओं के साथ निरंतर समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया।

प्रधानमंत्री ने निस्वार्थ दान के गुण के वर्णन से संबंधित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने निस्वार्थ दान के गुण को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया है: “पद्माकरं दिनकरो विकचीकरोति चन्द्रो विकासयति कैरवचक्रवालम्। नाभ्यर्थितो जलधरोऽपि जलं ददाति सन्तः स्वयं परहितेषु कृताभियोगाः।।” सुभाषितम् का भावार्थ है, “सूर्य कमल को खिलने में सहायता करता है और चंद्रमा कुमुदिनी के लिए भी यही करता है। बादल स्वयं…

लोकसभा अध्यक्ष ने समावेशी एवं मूल्याधारित शिक्षा पर बल दिया

लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से लोकतंत्र में भागीदारी का किया आहवानलोकसभा अध्यक्ष ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज के विद्यार्थियों को किया संबोधित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज किरोड़ीमल कॉलेज के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा को केवल रोजगार प्राप्ति तक सीमित न रखते हुए उसे सामाजिक उत्तरदायित्व, समावेशिता तथा…

रक्षा मंत्री ने जर्मनी में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से अपनी विरासत से जुड़े रहते हुए मजबूत द्विपक्षीय संबंधों में योगदान बनाए रखने का आग्रह किया 

दोनों देशों के बीच भारतीय समुदाय सर्वाधिक सशक्‍त सेतु है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 अप्रैल, 2026 को जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। उन्होंने लगभग 300,000 सक्षम भारतीय प्रवासी समुदाय की प्रशंसा के साथ-साथ उन्हें दोनों देशों के बीच सबसे मजबूत सेतु…

रक्षा मंत्री ने बर्लिन में अपने जर्मन समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की

भारत और जर्मनी ने संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रशिक्षण में सहयोग हेतु रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप एवं कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर किएआतंकवाद के सभी प्रारूपों और अभिव्यक्तियों की बिना किसी अपवाद या औचित्य के स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए: राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 अप्रैल, 2026 को बर्लिन में जर्मनी के…

प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ितों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़े रहने की…

प्रधानमंत्री ने धरती माता की शाश्वत भावना को व्‍यक्‍त करने से जुड़े संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने धरती माता की शाश्वत भावना को प्रकट करने वाले एक संस्कृत एक सुभाषितम् को साझा किया: “यस्यां वृक्षा वानस्पत्या ध्रुवास्तिष्ठन्ति विश्वहा। पृथिवीं धेनुं प्रदुहां न उदिच्छन्तु नमोऽस्तु पृथिव्यै॥” सुभाषितम का अर्थ है, “जिस भूमि पर वृक्ष और वनस्पतियां सदा दृढ़ और स्थिर खड़ी रहती हैं, वह पृथ्वी हमें सभी सुख-सुविधाएं और…

प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के उद्घाटन और चारधाम यात्रा के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति एक पत्र के माध्यम से अपने भाव व्‍यक्‍त किए प्रधानमंत्री ने आज उत्तराखंड देवभूमि में स्थित श्री केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के पवित्र अवसर पर श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनांए दीं। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। इस…

नए आयकर कानून 2025 के मुख्य प्रावधानों पर केंद्रित रहा आयकर विभाग का जागरूकता कार्यक्रम

शैक्षिक संस्थानों से जुड़े न्यासियों और पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 80 से ज्यादा विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने की भागीदारी दिल्ली के आयकर आयुक्त (रियायत) ने वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने और नए आयकर कानून 2025 के बारे में जागरूकता पैदा करने के मकसद से आज नई दिल्ली में एक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।…

आत्मनिर्भर भारत: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की बारूदी सुरंग भेदने की क्षमता बढ़ाने के लिए टी-72/टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली के 975 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ टी-72/टी-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत पर ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इन अनुबंधों पर 21 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार…

प्रधानमंत्री ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से लेकर नीति-निर्माण तक, सिविल सेवकों के…

प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एके आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा है कि उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश…

राष्ट्रपति ने राउरकेला में तारामंडल एवं विज्ञान केंद्र, निर्मल मुंडा परिवेश पथ, जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (21 अप्रैल, 2026) ओडिशा के राउरकेला में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और विज्ञान केंद्र तथा निर्मल मुंडा परिवेश पथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राउरकेला में जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन किया। सार्वजनिक समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि…

सी-डॉट ने “साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित गेमिफिकेशन प्लेटफॉर्म के सहयोगात्मक विकास” के लिए जंप्स ऑटोमेशन के साथ साझेदारी की

इस प्लेटफॉर्म में गेमिंग एरिना, लीडरबोर्ड, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, चर्चा मंच और वास्तविक सिमुलेशन-आधारित परिदृश्य शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य साइबर जागरूकता पैदा करना और संगठनों की साइबर सुरक्षा तैयारियों को बढ़ाना है सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने सी-डॉट कोलैबोरेटिव रिसर्च प्रोग्राम (सीसीआरपी) के तहत जंप्स ऑटोमेशन एलएलपी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू)…

नीति आयोग ने “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” का सातवां अंक जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी ने आज नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के “ट्रेड वॉच क्वार्टरली ” प्रकाशन का नवीनतम अंक जारी किया। नीति आयोग के सदस्य श्री अरविंद विरमानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इसे जारी किया गया। वैश्विक व्यापार में निरंतर व्यापक आर्थिक और…

डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट परियोजना के चौथे जहाज़ डीएससी ए 23 (यार्ड 328) को नौसेना में शामिल किया गया

बंदरगाहों और तटीय जल में गोताखोरी (डाइविंग) अभियान के लिए डिज़ाइन किए गए पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट-डीएससी परियोजना के चौथे जहाज़, डीएससी ए 23, 19 अप्रैल, 2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित टीटागढ़ में नौसेना में श‍ामिल किया गया। नौसेना के जहाजों/पनडुब्बियों के इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, हथियार प्रणालियों के रखरखाव और तकनीकी बुनियादी ढांचे का…

आईएनएस सुदर्शनी मोरक्को के कैसाब्लांका से रवाना

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, ने 18 अप्रैल 2026 को मोरक्को के कैसाब्लांका में अपनी सफल और सार्थक बंदरगाह यात्रा सम्‍पन्‍न की। यह यात्रा मौजूदा ‘लोकयान 26’ तैनाती के हिस्‍से के रूप में भारत-मोरक्को समुद्री साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बंदरगाह यात्रा के दौरान आईएनएस सुदर्शनी…

Something went wrong. Please refresh the page and/or try again.

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.