मुख्य बिंदुकेंद्रीय बजट 2026-27 में खेलो इंडिया मिशन की घोषणा की गई जो भारत के खेल इकोसिस्टम को बदलने के उद्देश्य से दीर्घकालिक, परिणाम संचालित ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।बजट में 4,479.88 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ युवा मामले और खेल मंत्रालय के लिए अब तक की सबसे अधिक धनराशि की घोषणा की गयी है जो युवा और खेल विकास को दी जाने वाली निरंतर प्राथमिकता को दर्शाता है।500 करोड़ रुपये की खेल सामग्री निर्माण पहल घरेलू क्षमता को मजबूत करती है, नवाचार को बढ़ावा देती है और खेलों को रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक विकास के केन्द्रीय कारक के रूप में स्थापित करती है। परिचय विकसित भारत की ओर देश की यात्रा में खेल युवा विकास, रोजगार सृजन और राष्ट्रीय आकांक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। भारत सरकार ने अनुशासित, स्वस्थ और कुशल नागरिकों के निर्माण में खेलों की बदलाव लाने वाली क्षमता को पहचानते हुए, इस क्षेत्र के लिए नीतिगत और संस्थागत समर्थन को लगातार मजबूत किया है। केंद्रीय बजट 2026-27 दीर्घकालिक राष्ट्रीय क्षमता निर्माण के ढांचे में खेलों को मजबूती से स्थापित करके इस संकल्प की और पुष्टि करता है। केंद्रीय बजट तीन मौलिक कर्तव्यों द्वारा निर्देशित है: उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाकर और अस्थिर वैश्विक व्यवस्था के प्रति लचीलापन अपनाकर आर्थिक विकास को गति देना और उसे बनाए रखना। अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और भारत की समृद्धि के पथ में सशक्त भागीदार के रूप में उनकी क्षमता का निर्माण करना। यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक परिवार,समुदाय,क्षेत्र और वर्ग को सार्थक भागीदारी के लिए संसाधनों,सुविधाओं और अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो। केंद्रीय बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा: “खेल क्षेत्र रोजगार,कौशल विकास और नौकरी के अनेक अवसर प्रदान करता है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से शुरू की गई खेल प्रतिभाओं की व्यवस्थित प्रगति को आगे बढ़ाते हुए, मैं अगले दशक में खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए एक खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं।” यह कदम बजट में उल्लिखित दूसरे कर्तव्य के अनुरूप है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 से प्रेरित,युवा शक्ति पर केंद्रित यह अनूठा बजट युवाओं की ऊर्जा और दृष्टि को विश्व स्तरीय खेल इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है। केंद्रीय बजट 2026-27: खेलो इंडिया मिशन पर फोकस केंद्रीय बजट 2026-27 में,सरकार ने अगले दशक में खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन की शुरुआत की घोषणा की। खेलो इंडिया योजना के तहत पहले से ही शुरू की गई खेल प्रतिभाओं की व्यवस्थित प्रगति को आगे बढ़ाते हुए,यह मिशन देश में खेल विकास के लिए दीर्घकालिक, मिशन-आधारित दृष्टिकोण की ओर एक बदलाव का प्रतीक है। खेलो इंडिया मिशन के पांच स्तंभ बजट भाषण में उल्लेख के अनुसार,खेलो इंडिया मिशन निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा: कुल मिलाकर इन सभी क्षेत्रों का उद्देश्य जमीनी स्तर की भागीदारी से लेकर उच्च स्तरीय प्रदर्शन तक एक सुगम मार्ग बनाना है,साथ ही सभी विधाओं में निरंतरता और व्यापकता सुनिश्चित करना है। ऐतिहासिक वित्तीय आवंटन: खेल के सपने को साकार कर रहा 2016-17 में शुरू की गई खेलो इंडिया योजना को पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वित्तीय आवंटन मिला है,जो पूरे भारत में खेलों में व्यापक भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस योजना का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और देश भर में खेल उत्कृष्टता हासिल करना है। यह योजना पूरे देश में खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करती है और खेलों...