नवम्बर 11, 2026

मुख्यमंत्री ने थुनाग में विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग का दौरा किया और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और अन्य विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं।

प्रातिक्रिया दे

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.