मार्च 11, 2026

महाक्विज की विस्तृत जानकारी

महाक्विज के सभी राउंड अगल-अलग थीम पर आधारित हैं। 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस महाक्विज का शुभारंभ किया था। इसका पहला राउंड ‘महिला सशक्तीकरण’, दूसरा राउंड ‘उद्योग और निवेश’ और तीसरा राउंड ‘किसानों-बागवानों का उत्थान’ विषय पर आधारित था। अभी तक महाक्विज में लगभग 40 हजार प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। पहले राउंड में 23467, दूसरे राउंड में 14407 और तीसरे राउंड में 14000 से अधिक प्रतिभागियों ने इस महाक्विज में हिस्सा लिया है।
आप चौथे का राउंड का भी बन सकते हैं हिस्सा
महाक्विज का चौथा राउंड अभी भी चल रहा है। हिमाचल में पर्यटन विषय पर आधारित यह राउंड 7 जुलाई तक चलेगा।
कैसे होगा पंजीकरण
भले ही महाक्विज के तीन राउंड हो चुके हों लेकिन आप अभी भी इसका हिस्सा बनकर नकद इनाम जीत सकते हैं। ऑनलाइन आयोजित हो रहे इस महाक्विज में भाग लेने के लिए आपको (डलळवअभ्पउंबींस) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यह रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है। इसमें प्रत्येक राउंड में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े 10 सवाल हिंदी और अंग्रेज़ी में पूछे जा रहे हैं। इन सवालों का जवाब आपको 2 मिनट 30 सेकंड में देना है। इसके बाद महाक्विज का पेज बंद हो जाएगा।
1 हज़ार से लेकर 51 हज़ार तक के नकद इनाम
सभी 8 राउंड पूरे होने के बाद पहला स्थान हासिल करने वाले विजेता को 51 हजार रुपये मिलेंगे, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक राउंड में अव्वल प्रदर्शन करने वाले एक हज़ार प्रतिभागियों को एक-एक हज़ार रुपये की इनामी राशि भी दी जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading