अप्रैल 30, 2026

एनसीसी का पुनीत सागर अभियान 5 जून 2022 को संपन्न होगा

एनसीसी ने 30 मई 2022 को अपने देशव्यापी प्रमुख अभियान ‘पुनीत सागर अभियान’ का नवीनतम चरण शुरू किया है और यह अभियान 5 जून 2022, विश्व पर्यावरण दिवस, तक जारी रहेगा।

इस अभियान के नवीनतम चरण में 10 राज्यों और 4 केन्द्र – शासित प्रदेशों के लगभग 74,000 कैडेट भाग लेंगे। इन एनसीसी कैडेटों के साथ देश भर में कई स्थानों पर एनसीसी के पूर्व छात्र, स्थानीय लोग और पर्यटक भी इस अभियान में जुड़ेंगे। इस अभियान के दौरान एकत्र किए गए कचरे को सरकार/निजी एजेंसियों के सहयोग से पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निपटाया जाएगा।

पुनीत सागर अभियान की शुरुआत एनसीसी द्वारा नदियों और झीलों सहित समुद्र तटों एवं अन्य जल निकायों में मौजूद प्लास्टिक तथा अन्य कचरे को साफ करने और समुद्र तटों एवं नदी के किनारों को साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को ‘स्वच्छ भारत’ के बारे में अवगत करना और उन्हें इसके प्रति जागरूक बनाना है।

दिसंबर 2021 में शुरू होने के बाद से यह अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर चित्रांकन, पोस्टर बनाने, निबंध लेखन, कविता, लेख लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading