अप्रैल 29, 2026

राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह (चरण -2) के दौरान एक कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (आठ मरणोपरांत) प्रदान किये

13 परम विशिष्ट सेवा पदक और 29 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किये गए

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, जो सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर हैं, ने 31 मई, 2022 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-2) के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को एक कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 14 शौर्य चक्र (आठ मरणोपरांत) प्रदान किये। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण के लिए कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किये गए।

राष्ट्रपति ने असाधारण स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक और 29 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किये।  

ज़्यादा कहानियां

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading