सितम्बर 21, 2026

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी मैत्री संबंधों को आगे बढ़ाते हुए इटली के लिवोर्नो में पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ट्रांसोसेनिक अभियान, लोकायन 2026 के हिस्से के रूप में 9 सितंबर 2026 को इटली के लिवोर्नो पहुंचा। तैनाती के दौरान पोत ने 10 देशों में 17400 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय की, जो भारत की समुद्री परंपराओं और समुद्री क्षेत्रों में मित्रता की भावना को आगे बढ़ा रहा है।

आईएनएस सुदर्शनी ने लिवोर्नो जाते समय भूमध्य सागर में इतालवी नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत आईटीएस पालिनुरो के साथ एक मार्ग अभ्यास किया । इस संयुक्त अभ्यास में समन्वित कौशल और पाल-संचालन अभ्यास शामिल थे। इससे दोनों नौकायन जहाजों के चालक दल को एक-दूसरे से परस्पर बातचीत करने और पेशेवर विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

लिवोर्नो, जहां प्रतिष्ठित इतालवी नौसेना अकादमी (अकादमिया नवाले) स्थित है, दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। बंदरगाह पर रुकने के दौरान, भारतीय प्रशिक्षुओं और इतालवी कैडेटों के बीच क्रॉस-डेक मुलाकातें और बातचीत आयोजित की जाएगी और जहाज आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

लोकयान 2026 ने भारत के समुद्री सहयोग को सुदढ़ करना जारी रखा है और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के विजन को आगे बढ़ा रहा है ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading