मार्च 8, 2026

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुणे के विमान नगर में तक्षशिला खेल परिसर का उद्घाटन किया

पुणे के कॉरपोरेट घराने से अपने सीएसआर फंड के माध्यम सेखेल के बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के लिएधन मुहैया करने की अपील की

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार की शाम पुणे के विमान नगर में तक्षशिला खेल परिसर का उद्घाटन किया जिसका निर्माण पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने किया है। जमीनी स्तर पर खेल के बुनियादी ढांचे के निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए ठाकुर ने पुणे के कॉरपोरेट घराने से अपील की कि वे आगे आएं और अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के माध्यम से खेल से जुड़ी सुविधाओं के निर्माण के लिए धन मुहैया कराएं।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने युवाओं से खेल और फिटनेस को अपनाने का आग्रह करते हुएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को याद किया, “खेलोगे तो खिलोगे! और कहा कि खेल हमें दृढ़ता सिखलाता है, आत्म-विश्वास पैदा करता है, और नेतृत्व के गुणों का विकास करता है। उन्होंने बताया कि भारत में मोटे लोगों की संख्या सबसे अधिक है और गतिहीन जीवन शैली ने लोगों को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि इसलिएफिटनेस सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-05-29at1.28.53PMHAV7.jpeg

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कि यह खेल परिसर क्षेत्र के युवाओं और आम लोगों के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि “अपने एसी (वातानुकूलुत) कमरों से बाहर आएं,यहां आधे घंटे खेलों का अभ्यास करें। तब आप फिट हो जाएंगे,स्वास्थ्य और उपचार के बिल कम करें, खेल के प्रति रूचि का विकास करें”।

देश में खेल संस्कृति विकसित करने के बारे में बताते हुए ठाकुर ने कहा कि,”जब हमारे बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा, तो उनमें खेल के प्रति रुचि विकसित होगी। तब वे देश और विदेश में मैच जीतने के लिए अपने दम पर आगे बढ़ेंगे।”उन्होंने कहा कि एक खेल टूर्नामेंट हमारे शरीर के नसों की लड़ाई है जो दर्शाता है कि एक व्यक्ति मानसिक रूप से कितना मजबूत हो सकता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-05-29at1.28.54PML2Z5.jpeg

ठाकुर ने कहा कि सरकार खेलों को बहुत महत्व देती है और केंद्र देश भर में खेल के लिए जमीनी स्तर के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि खेलों के लिए बजट, जो पहले लगभग 1,200 करोड़ रुपये हुआ करता था, को बढ़ाकर 3,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है,ताकि खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए अधिक फंड हो।

इसके अलावा, लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस-टॉप्स) के तहत,भारत सरकार सर्वोत्कृष्टखिलाड़ियों के विदेशी प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी लेती है, जिसमें उनका आवास, पोषण, उपकरण, विदेशों में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 50,000 / -रुपये का मासिक वजीफा भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि,”अब खिलाड़ियों को केवल खेलने की जरूरत है और उन्हें किसी चीज की चिंता नहींहै। इसलिए वे अपने दम पर प्रयास कर रहे हैं और देश के लिए पदक जीत रहे हैं।”

इससे पहले दिन में,केंद्रीय मंत्री ने पुणे में प्रसिद्ध गुलशाची तालीम अखाड़े का दौरा किया जहां उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एक केंद्र का उद्घाटन किया और प्रशिक्षु पहलवानों के साथ बातचीत की। साई ने महाराष्ट्र में सबसे अधिक कुश्ती अखाड़ों को अपनाया है। ठाकुर ने ढोल-ताशा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल खेलने का अवसर देने का भी वादा किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2022-05-29at1.28.54PM(1)S60B.jpeg

तक्षशिला खेल परिसर के बारे में

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से पुणे नगर निगम ने लगभग 2.1 करोड़ रुपये के निवेश से विमान नगर में तक्षशिला खेल परिसर विकसित किया है।

• खेल परिसर में बास्केट बॉल,वॉलीबॉल और कबड्डी के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की गई हैं।

• खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के अलावा परिसर में एक खुला व्यायामशाला है। इसी तरह एक मिनी फुटबॉल मैदान भी विकसित किया गया है।

• खेल परिसर और उससे सटे अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्केटिंग क्षेत्र को जोड़ने वाला एक उच्च तकनीकीयानी अत्याधुनिक पुल है।

• लगभग एक एकड़ भूमि पर बने खेल परिसर में जल्द ही 1500 लोगों के बैठने की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा विकसित की जाएगी।

• निकट भविष्य में 400 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading