सितम्बर 19, 2026

भारतीय वायु सेना बैंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के दौरान प्रदर्शन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, भारतीय वायु सेना बैंड 9 अगस्त, 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक नई दिल्ली स्थित परम योद्धा स्थल, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पब्लिक प्लाजा में प्रस्तुति देगा। देशभक्ति से भरपूर इस संगीतमय प्रस्तुति का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जन भागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम स्थल पर 32 वायुसेना कर्मियों और 8 अग्निवीरवायु (जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं) की एक संगीत मंडली प्रस्तुति देगी। संगीतकार एक ऐसी प्रस्तुति के साथ मंच पर उतरेंगे जो दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी। देशभक्तिपूर्ण और भावपूर्ण संगीत रचनाओं के अपने संग्रह के साथ, भारतीय वायु सेना बैंड एक ऊर्जावान प्रदर्शन से देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल करेगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य संचालक मास्टर वारंट ऑफिसर ए श्रीहरि होंगे। जूनियर वारंट ऑफिसर मून डेका, जूनियर वारंट ऑफिसर अभिषेक पॉल और सार्जेंट एन.टी. सिंह उनकी सहायता करेंगे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading