मार्च 10, 2026

राज्यपाल से भारत में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त सुश्री कैरोलिन रोवेट ने भेंट की।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भारत में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने आज राजभवन में भेंट की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को लेकर चर्चा की।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता का अपार भंडार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अनेक ऐसे स्थल हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और ब्रिटेन दोनों ही विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय से कार्य कर विचारों और ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की ग्रामीण संस्कृति सही मायने में हमारा खजाना है, जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। 

राज्यपाल ने उन्हें राज्य में प्रचलित प्राकृतिक खेती से भी अवगत करवाया।

राज्यपाल ने उप उच्चायुक्त को हिमाचली टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading