जून 17, 2026

प्रधानमंत्री ने लद्दाख में नवाचार और समृद्धि को उजागर करने वाला एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें लद्दाख में नए अवसरों की संभावनाओं को उजागर किया गया है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि लद्दाख में पाई जाने वाली एक विशेष बेरी नवोन्मेषण और अवसरों की गाथा लिख रही है। श्री मोदी ने कहा कि यह लेख इस बात का सशक्त प्रतिबिंब है कि कैसे उद्यमिता और मूल्यवर्धन लद्दाख में समृद्धि के नए द्वार खोल रहे हैं। उन्होंने इसे ‘वोकल टू लोकल फॉर ग्लोबल’ की दिशा में राष्ट्र की प्रगति का एक अंतर्दृष्टिपूर्ण लेख बताया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

लद्दाख में पाई जाने वाली एक विशेष बेरी नवोन्मेषण और अवसरों की गाथा लिख रही है।
केंद्रीय मंत्री श्री @iChiragPaswan का यह विचार अत्यंत प्रभावशाली है कि किस तरह उद्यमिता और मूल्यवर्धन लद्दाख में समृद्धि के नए द्वार खोल रहे हैं!

यह लेख इस बात की गहन जानकारी देता है कि हम ‘वोकल टू लोकल फॉर ग्लोबल’ की दिशा में किस प्रकार प्रगति कर रहे हैं।

Leave a Reply

हो सकता है आप चूक गए हों

Copyright © All rights reserved. Newsphere द्धारा AF themes.

Discover more from जन किरण

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading